Friday, 27 December 2013

कुंडली से कैसे जानें स्वभाव

       हर इंसान अपने आप में अलग होता है १ उसकी शक्ल, स्वभाव, सोच एक  दूसरे से भिन्न होती है १ लेकिन किसी के मन में क्या चल रहा है या उसकी सोच नकारात्मक है या सकारात्मक,  ये जातक कि कुंडली देखकर बताया जा सकता है :-

  •  जिस जातक कि कुंडली में चंदरमा पर मंगल  प्रभाव हो तो जातक को बहुत जल्दी गुस्सा आता है अतः उसे किसी बात को प्यार से समझाएं १
  • वृषभ राशि के व्यक्ति डांट या गुस्से कि बजाय प्यार से जल्दी किसी बात को मानेंगे 
  • गुरु जिनकी कुंडली में बली हो तो ऐसे जातक को किसी का उपदेश अच्छा नहीं लगता वो अपनी मन मर्जी का कम करता है और दूसरों को उपदेश देता है 
  • कन्या राशि के व्यक्ति को कोई बात समझाने के लिए लॉजिक /तर्क देना बहुत जरुरी है - क्यों, कैसे ये सब उसको जानना होता है, ये जल्दी से किसी बात को नहीं मानते 
  • सूर्य से प्रभावित व्यक्ति आक्रामक स्वभाव  का होता है हर काम को गुस्से, लड़ाई या जिसकी लाठी उसकी भैंस  वाली कहावत  इस पर लागू होती है १ 
  • शनि राहु से प्रभावित व्यक्ति हर बात को ऑब्ज़र्व करेगा, तोलेगा १ अगर बात गलत है तो अपने माँ-बाप की भी नहीं मानेगा , ऐसे व्यक्ति या बच्चे को समझदारी से शांति से समझाएं १ 
  • चंदरमा से प्रभावित व्यक्ति/बच्चे को भावनात्मक सपोर्ट कि जरुरत होती है १ ऐसे बच्चे को कभी भी डांटना नहीं चाहिए अन्यथा ऐसे बच्चे/व्यक्ति जल्दी डिप्रेशन में आ जाते हैं  
  • शुक्र से प्रभावित बच्चे को कोई बात मनवाने के लिए पास  बैठकर प्यार से समझाना चाहिए १ 
  • अधिक जानकारी के लिए - संपर्क करें :- jyotishsanjeevani@gmail.com 

No comments:

Post a Comment