Tuesday, 24 September 2013

मोटापा ज्योतिषीय कारन और निवारण


१०० सेंटीमीटर की लम्बाई है तो ४० किलोग्राम वजन होना चाहिये १ इसी पैमाने से मोटापा नापें १ मोटापे से लीवर पर असर, अष्थमा , उच्च रक्तचाप,  संतान न होना, किडनी, प्रोटेस्ट ग्लैंड, थइराइड , टेंशन आदि अनेक रोगों से आदमी ग्रस्त हो जाता है १ 
मोटापा : कारण
  •  चन्द्रमा से प्रभावित जातक गोलू-मोलू सा भरे हुए बदन का होता है 
  • शरीर  में जल तत्व और पृथ्वी तत्व के असंतुलन से भी मोटापा बढ़ता है 
  • चन्द्र राहु की युति हो तो जातक जल तत्व प्रधान हो जाता है और जातक मोटा हो जाता है 
  • गुरु ग्रह ज्ञान के साथ-साथ मोटापा भी देता है 
  • गुरु प्रधान जातक मिठाइयाँ खाने का शोकीन होता है और मोटापे का शिकार हो जाता है
  • शुक्र ग्रह भी मोटापा देता है जिनकी कुंडली में शुक्र मजबूत होता है वो जातक घी, मलाई, ठंडी चीजें खाने का शोकीन होता है जिससे मोटापा बढ़ता है
निवारण 
  • खाने के तुरंत बाद गरम पानी पियें 
  • दही के स्थान पर छाछ लें 
  • पपीता खाएं 
  • मैदा और चावल कम खाएं 
  • भोजन के बाद पांच मिनट वज्र आसन पर बैठें 
  • एक साथ अधिक पानी न पीयें 
  • चन्द्र और गुरु समूह में लाभ देता है अतः ग्रुप में योग करें 
  • अग्निसार क्रिया करें १ ताड़ासन करें 
  • दिन में न सोयें 
  • भोजन चबा चबा कर खाइए 
  • गुरु प्रथम चतुर्थ पंचम में हो तो गुरु के उपाय कीजिये, मिठाइयाँ कम खाइए 
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :- jyotishsanjeevani@gmail.com

Wednesday, 18 September 2013

कैसे करें श्राद्ध में पितरों को प्रसन्न

ब्रह्मपुराण में कहा गया है :-
"आयु  प्रजां धनं विद्यां स्वर्ग मोक्षं सुखानि च
प्रयच्छन्ति तथा राज्यं पितरः श्राद्ध तर्पित"  अर्थात श्राद्ध के द्वारा प्रसन्न हुए पित्रगन मनुष्यों को पुत्र,धन,विद्या,आयु, आरोग्य, लौकिक सुख, मोक्ष तथा स्वर्ग प्रदान करते हैं १  इस वर्ष श्राद्ध पक्ष 19  सितम्बर से 4 अक्टूबर तक रहेगा तथा इस अवधि में मांगलिक कार्य, शुभ कार्य, विवाह और विवाह की बात चलाना वर्जित है १
कैसे करें तर्पण 
 सबसे पहले स्नान करके गायत्री मन्त्र पढ़ते हुए तिलक लगायें १ कुश से बनाई गई पवित्री दोनों हाथों की अनामिका में गायत्री मंत्र का जप करते हुए  पहने तथा  "ॐ आगच्छन्तु मे पितर इमं गृहनंतु जलान्जलिम" मन्त्र जपते हुए पितरों का  आवाहन करें   १ उसके बाद हाथ में कुश,जौ ,अक्षत लेकर संकल्प करें :- अद्य श्रुति स्मृति पुराणोक्तफल्प्रप्त्यार्थम देवर्षिमनुष्य दिव्यपितृतर्पण करिष्ये १ अब जल, तिल और कुश हाथ में लेकर दक्षिण की ओर मुंह करके पिता,पितामह,प्रपितामह तथा माता, दादी, परदादी के निमित तीन-तीन जलांजलि दें १
कैसे करें श्राद्ध 
विष्णु पुराण में कहा गया है कि श्राद्ध में पितरों की तृप्ति ब्राह्मणों के द्वारा ही होती है १ अतः श्राद्ध में दिवंगत पूर्वजों की मृत्यु तिथि को ब्राह्मण को निमंत्रण देकर घर बुलाएँ और भोजन,वस्त्र,दक्षिणा सहित दान देकर श्राद्ध करें १ इस दिन पांच पतों पर बना हुआ भोजन थोडा-थोडा रखकर पंचबली  निकालें - गौ बलि, श्वान बलि, काक बलि,देवादि बलि और पिपिलिकादी बलि (चींटियों के लिए)
कब न करें श्राद्ध 
पूर्वजों की मृत्यु के प्रथम वर्ष में श्राद्ध नहीं करें १ पूर्वाह्न में, शुक्ल पक्ष में,रात्रि में और अपने जन्म दिन में श्राद्ध न करें १ कूर्म पुराण  के अनुसार जो व्यक्ति अग्नि, विष आदि के द्वारा आत्महत्या करता है उसके निमित श्राद्ध करने का विधान नहीं है १ चतुर्दशी तिथि को भी श्राद्ध नहीं करना चाहिए अगर इस दिन कोई पूर्वज दिवंगत हुआ हो तो उसका श्राद्ध अमावस्या को  १

श्राद्ध पक्ष में पितृ दोष निवारण के लिए किये गए उपायों से पितरों का आशीर्वाद मिलता है तथा संतान सुख, सम्पति लाभ, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है १
किसी भी प्रकार की सलाह के लिए संपर्क करें:-jyotishsanjeevani@gmail.com

Sunday, 1 September 2013

घर में नौकर का सुख कैसे मिले


        आज हर घर में घरेलू काम-काज के लिए एक  सहायक की जरुरत होती है १ लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है  कि घर  में  नौकर टिकते नहीं  हैं  या अच्छा  पैसा  देने  के  बाद  भी भरोसेमंद  नौकर नहीं मिलते १ इसके भी कुछ योग होते हैं जिस कारण  ऐसा होता है  जैसे :- 
  • राहु शनि ख़राब हों तो घर में नौकर नहीं टिकते 
  • राहु ख़राब हो तो शुरू में तो नौकर खूब अच्छा का करेंगे  मालिक से खूब बनायेंगे लेकिन कुछ समय बाद धोखा देकर भाग जाते हैं १ 
  • मंगल ख़राब हो तो नौकर मालिक के डांटने से भाग जायेंगे १ कुछ मामलों में नौकर मालिक को नुक्सान भी पहुँचा देते हैं 
  • घर की स्त्री का चन्द्र राहु से पीड़ित हो और पुरुष का मंगल ख़राब हो तो घर में नौकर नहीं टिकते 
  • शनि राहु ख़राब हो तो नौकर कभी ठीक से काम नहीं करेंगे १ ऐसे में कभी भी बच्चों को नौकरों के भरोसे न छोड़ें १ 
उपाय 
  •  शुरू-शुरू में जब नौकर घर में आता है तो  उससे घर के जाले साफ करवाएं 
  • लोहा, कला लाल कपडा कभी दान में न दें 
  • नमक का पौंछा घर में लगवाएं 
  • बिजली के उपकरण कभी किसी से मुफ्त में लें 
  • घर में सीलन न रहें दें 
  • नौकरों को शनी मंगल को मीठा अवश्य खाने को दें 
किसी भी तरह की परेशानी के लिए  निशुल्क परामर्श के लिए संपर्क करें 

jyotishsanjeevani@gmail.com