Sunday, 24 November 2013

फेंगशुई के उपाय


            आधुनिक युग में फेंगशुई का चलन काफी बढ़ गया है १ ये एक चीनी पद्धति है और आजकल भारत में भी बहुत पॉपुलर है १ ऐसे ही कुछ पॉपुलर नियम बता रही हूँ :-
  • मकान के शयन कक्ष में बहार से सीढ़ी प्रविष्टि नहीं होनी चाहिए १ बीच में पार्टीशन होना चाहिए अन्यथा गृहस्वामी कोर्ट कचहरी में ही उलझा रहेगा १ 
  • शयन कक्ष में सिर के सामने बड़ा दर्पण नहीं होना चाहिए १ अगर जगह की कमी के कारण सम्भव न हो तो दर्पण को ढक कर रखें १ 
  • शयन कक्ष में पानी के चित्र या मछली के चित्र न रखें १ 
  • तकिये के नीचे घडी रखकर सोएं 
  • पलंग पर उलझे हुए डिज़ाइन की चददर न बिछाएं 
  • घर में मुख्य द्वार के सामने कोई ऊँचा वृक्ष नहीं होना चाहिए 
  • घर में मुंह देखने का दर्पण धुंधला नहीं होना चाहिए १ किनारे से टुटा, तरेड़ वाला दर्पण न रखें घर में परेशानिया आती हैं १ 
  • परदे घर में जरुर लगाएं १ परदे पूरे घर में एक जैसे होने चाहिए और चुन्नटदार होने चाहिए १ 
  • पर्दों के छल्ले पूरे  होने चाहिए , कोई भी छल्ला टूटा हुआ नहीं होना चाहिए १ 
  • लाफिंग बुद्धा किसी का गिफ्ट किया हुआ घर में रखें धन की कमी नहीं रहेगी 
  • शुद्ध जल का स्रोत ईशान कोण में रखें  १ 
उपरोक्त कुछ नियम हैं जिनका ध्यान रखने से जीवन की कुछ परेशानियां कम होंगी १

For more details you may contact me at : jyotishsanjeevani@gmail.com

Saturday, 23 November 2013

महत्वपूर्ण ज्योतिषीय टिप्स


कुछ ऐसे महत्वपूर्ण ज्योतिषीय टिप्स जो हर गृहस्थ को करने चाहिए :-
  • सूर्य कमजोर हो तो थोडा सा गुड हाथ से छुआ कर नदी या तालाब  में प्रवाहित कराएं, तुलसी का पत्ता मुँह में रखें १ गायत्री मन्त्र का जाप करें १  पिता की सेवा करें १ 
  • चन्द्र कमजोर हो तो खूब पानी पियें, खेलें, चाँद कि रोशनी में बैठें, चांदी के गिलास में दूध पियें, खिरनी का फल खाएं १ माँ की सेवा करें १ 
  • बुध बुद्धि का कारक है अतः बुद्ध कमजोर हो तो हरी घास पर चलें, मध्यमा उंगली में ताम्बे का छल्ला पहनें, हरी सब्जियां खाएं , जंक फ़ूड से बचें १ 
  • राहु का प्रभाव हो तो उड़द, चना, राजमा यानि बादी वाली चीजों से बचें १ 
  • अगर शुक्र कमजोर हो तो  साबूदाना खाएं १ 
  • जो लोग अपने शारीर में कम ऊर्जा महसूस करते हैं उन्हें प्रातःकाल सूर्य दर्शन अवश्य करना चाहिए १ 
  • जो लोग बिजली का कम करते हैं उन्हें जब भी मौका मिले मछलियों को दाना जरुर डालना चाहिए,  ये उन्हें बिजली के झटके से बचाएगा १ 
  • शत्रुओं से बचाव के लिए बजरंग बाण का पाठ करें १
  • केले का पेड़ घर में नहीं लगाना चाहिए यह पितृ दोष उत्पन्न करता है १ घर में क्लेश, रोग बढ़ जाते हैं और वंश वृद्धि भी रुक जाती है १ 
  • मन निर्बल हो, हमेशा मन में एक अनजाना भय बना रहे तो "आदित्य हृदय स्तोत्र" का पाठ करें आत्मविश्वास बढ़ेगा और मनोबल ऊँचा होगा १ 
  • जिन घरों में हमेशा कलेश रहता हो तो उन्हें निम्न उपाय करने चाहिए अन्यथा घर में दुरात्माओं का वास हो जाता है :-
           घर में गूगल कि धूनी लगाएं, नमक डालकर पौंछा लगाएं , फटे जूते, कपडे न पहने, घर व्यस्थित रखें ,            कभी- कभी घर में हवन करें १ 

For any problem you may contact me: jyotishsanjeevani@gmail.com

Wednesday, 20 November 2013

समय अभाव में ईश स्तुति


        आजकल अगर किसी  को किसी चीज की कमी है तो वो है समय की १ ऐसे में  सभी कामों के लिए समय निकल जाता है लेकिन प्रभु की आराधना के लिए समय नहीं निकल पाता १ मैं समयाभाव में प्रभु की स्तुति के  लिए छोटे-छोटे मन्त्र बता रही हूँ :-

गणेश जी :        वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभा १
                        निर्वघ्नम् कुरु मे देव सर्व कार्येषु सर्वदा ११
सूर्य भगवान् :    ॐ घृणिः सूर्याय नमः

नवग्रह स्तुति :   ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशि भूमिसुतोबुधश्च १
                           गुरुश्च शुक्रः शनि राहु केतवः कुर्वन्तु सर्व मम सुप्रभातम ११
दुर्गा माँ         :     नमः श्री दुर्गायै

भगवान शिव :     ॐ नमः शिवाय

भगवान् कृष्ण :   ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

शनि स्तुति :  कोणस्थ: पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रान्तको यम:
                      सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्लाश्रय संस्थिता: १
                      एतानि शनि नामानि जपेत अश्वत्सन्निधो
                      शनिस्श्चर कृता पीड़ा न कदापि भविष्यति ११

                ( इस स्तुति को करने से जातक दीर्घायु होता है और सभी व्याधियों से छुटकारा मिलता है )

विद्या प्राप्ति के लिए :   सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने
                                    विद्यारूपे विशालाक्षी विद्याम देहि नमोस्तुते

For more details you may contact:  jyotishsanjeevani@gmail.com

Monday, 18 November 2013

यात्रा और ज्योतिषीय उपाय


       हम सभी को किसी न किसी प्रकार कि यात्रा पर जाना  होता है १ किसी विशेष दिशा में  एक विशेष वार को यात्रा करना दिशाशूल कहलाता है १

        सोम शनि पूरब न चालू, मंगल बुध उत्तरदिशिकाल
        रवि शुक्र जो पश्चिम जाय , हानि होय पथ सुख नहीं पाय
        बीफे दखिन करे पयाना, फिर नहीं समझो ताको आना

        उपरोक्त का अर्थ और इस दिशा शूल से बचने के लिये  हमारे ऋषि मुनियों ने यात्रा पर जाने से पूर्व कुछ ज्योतिषीय उपाय करने की सलाह दी है जो इस प्रकार है :-
  • सोमवार और शनिवार को  पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए १ लेकिन आज के इस भागम भाग के समय में ये सम्भव प्रतीत नहीं होता अतः हमारे ऋषि मुनियों ने बताया है कि  सोमवार देशी दूध  और शनिवार को तिल का सेवन करके घर से निकलें तो यात्रा सफल रहती है १ 
  • मंगल और बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए १ लेकिन यात्रा करना अत्यावश्यक हो तो मंगल को गुड और बुधवार को पुष्प का सेवन करके घर से निकलें  १ 
  • इसी तरह रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए १ अगर जाना ही पड़े तो रविवार और शुक्रवार दोनों वारों  को ही  घी का सेवन करके घर से निकलें १ 
  • गुरवार को दक्षिण में  यात्रा करना दिशा शूल होता है अतः इस दिन यात्रा करने से पहले दही खाकर यात्रा पर जाएँ १ 
for more details you may contact : jyotishsanjeevani@gmail.com

Tuesday, 12 November 2013

कुंडली में स्थित श्राप

कुंडली में स्थित  श्राप  


      कई बार  देखा गया  है कि दशा अच्छे भाव की चल रही है,  गोचर  के   ग्रह  भी शुभ होते हैं फिर भी अच्छे परिणाम नहीं मिलते १  इसका कारण कुंडली में कोई शाप हो सकता है जो शुभ फल नहीं लेने देता १ ऐसा पूर्व जन्म के कर्मों के कारण होता है और हम इस जन्म में परेशनियां और दुःख झेलते हैं 
निम्न प्रकार के श्राप से कुंडली शापित होती है 
  • देवताओं का शाप :-कई बार हम कुछ मन्नत मांग लेते है कि फ्लां  काम हो जाये तो मैं देवता का जगराता करूँगा या देव के दर्शन के लिए जाउंगा लेकिन किसी वजह से नहीं करते या भूल जाते हैं तो जब तक ये दोष दूर नहीं होता शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती 
  • सर्प देवता का शाप:- कभी-कभी व्यक्ति कहीं भी पेशाब कर देता है उसे नहीं मालूम कि वहाँ पर कोई सांप की बांबी हो सकती है अगर ऐसा हो तो उसे सर्प देवता का शाप लग जाता है और हमें उसका दुष्परिणाम भोगने पड़ते हैं 
  • माता-पिता का शाप: पूर्व जन्म में या इस जन्म में अगर किसी तरह से माँ-बाप का दिल दुखाया हो तो हमें तथा हमारे बच्चो को भी इसका परिणाम भोगना पड़ता है वंश वृद्धि रुक जाती है सुख-समृद्धि में बढ़ा आती है 
  • प्रेत बाधा :- अगर व्यक्ति का अंतिम संस्कार सही तरीके से नहीं हुआ हो तो आत्मा पिशाच रूप में अपने रिश्तेदारों को बहुत तंग करती है इसके प्रभाव से परिवार में अकाल मृत्यु तथा असाध्य रोग हो जाते हैं  
  • काला जादू : कई बार कुछ लोग किसी कि उन्नति नहीं देख सकते और किसी पर काला जादू , मूठ या मारक मंत्र से वार करते है १ इसके प्रभाव से जातक को बड़े भयंकर कष्ट झेलने पड़ते हैं और कई बार तो अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं 
  उपरोक्त श्राप कुंडली देखकर बताये जा सकते है कि कुंडली किस श्राप के कारण जातक को परेशानिया,असाध्य रोग, धन हानि का सामना करना पड़ रहा है १ उसी आधार पर फिर उपहार भी बताया जाता है १ 

You may contact:  jyotishsanjeeani@gmail.com



Sunday, 10 November 2013

कुंडली में मुख्या ग्रह और उपाय


       कुंडली में एक मुख्य ग्रह होता है १ अगर वह बली और शुभ है तो जातक तेजस्वी, मेधावी और भागयशाली होता है और अगर मुख्य ग्रह कमजोर है तो जीवन में बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ता है १ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है १  जन्म कुंडली का लग्नेश ही  मुख्य ग्रह होता है और उसी मुख्य ग्रह के उपाय करने से मुख्य ग्रह को कुछ बल दिया जा सकता है १
  • अगर कुंडली में मुख्य ग्रह सूर्य है तो गायत्री मन्त्र का जप करें 
  • चंद्रमा लग्नेश है तो चांदनी में बैठकर "ॐ चन्दरमसे नमः " का जप करें 
  • मंगल  मुख्य ग्रह हो तो ताम्बे का छल्ला पहनें और खुलकर हँसे  
  • बुध अगर  मुख्य ग्रह हो तो हरे रंग के कपडे पहने, हरी सब्जियां खाएं १ बुधवार को ताम्बे का सिक्का नदी या दरिया में बहायें १ 
  • गुरु  मुख्य ग्रह हो तो केले का पेड़ लगाएं १ गुरु और गाय की सेवा करें 
  • शुक्र  मुख्य ग्रह  हो तो छोटी-छोटी कन्याओं को मीठा दान करें १ कला के क्षेत्र में जाएँ - नृत्य, गायन, संगीत, चित्रकला इत्यादि १ इससे शुक्र मजबूत होगा  १ 
  • शनि  मुख्य ग्रह  हो तो उगते सूर्य को प्रणाम करें १ शनिवार को लोहा दान करें , गरीबों कि मदद करें और फटे पुराने कपडे , जूते -चप्पल घर से बाहर फ़ेंक दें 
इसके साथ ही कुछ अन्य उपाय करें :-

           गाय, कुत्ते , पक्षियों को खाना दें  १ ध्यान रखें घर में किसी वजह से कलह न होने पाये १ अगर कलह होती हो तो ताम्बे का कलश रखकर उस पर नारियल रखें १ घर में दीपक अवश्य जलाएं १ पितृ दोष हो तो उपाय करें १

For more details you may contact : jyotishsanjeevani@gmail.com 

Saturday, 9 November 2013

वाणी दोष और ज्योतिषीय कारण

          वाणी जीवन बनाने और बिगड़ने में बहुत बड़ा रोल निभाती है १ किसी भी इंसान की वाणी को /आवाज को सुनकर जातक  के  ग्रहों  के  शुभाशुभ  प्रभाव  को जाना जा सकता है  १  जातक किस ग्रह के प्रभाव में ज्यादा है ये वाणी द्वारा जानकर उस ग्रह के उपाय बताये जा सकते हैं:-
  • वाणी पर राहु/केतु शनि का प्रभाव हो तो वाणी कर्कश होती है १ शनि का बहुत खराब प्रभाव हो तो जातक गाली -गलौच भी करता है अतः सब जगह आलोचना का पात्र बनता है  
  • मंगल/केतु वाणी में झगडे का पुट देते हैं १ भाषा में हिंसा झलकती है १ मंगल के प्रभाव से व्यक्ति बहुत जोर लगाकर बोलता है और उसका प्रायः सभी से झगड़ा होता है 
  • सूर्य/बुध का प्रभाव वाणी पर हो तो जातक गुस्सा न करके तर्क-वितर्क  ज्यादा करता है १ अगर सूर्य पर गुरु , चन्द्रमा का शुभ प्रभाव हो तो जातक कि वाणी को जनता सुनेगी १ उसकी  वाणी में सौम्यता होगी, आत्मविश्वास होगा  १ 
  • चंद्रमा का प्रभाव वाणी पर हो तो जातक कम बोलता है और अपने मन की बात खुलकर नहीं कहता १ अगर मंगल का भी प्रभाव साथ में आ जाये तो जातक सबसे अलग-थलग रहता है १ परिवारिक आयोजनों में शामिल नहीं होना चाहता १ 
  • वाणी पर शुभ बुध का प्रभाव हो तो जातक खुशमिजाज होता है १ जातक सुस्पष्ट शब्दों में तर्क संगत बात करेगा लेकिन अगर बुध कमजोर हो या पीड़ित हो तो जातक हकलायेगा, जल्दी-जल्दी बोलेगा और मुँह बिगाड़कर बोलेगा 
  • गुरु के प्रभाव से जातक धीरे-धीरे बोलेगा, वाणी में सौम्यता और नम्रता होगी अगर गुरु अशुभ हो तो गला हमेशा कफ से भरा रहेगा 
  • शुक्र के पराभव से जातक बहुत सुंदर शब्द बोलेगा , ऐसी वाणी बोलता है खुद भी शीतल रहे और औरों को भी शीतल करे 
उपाय :- दूसरे भाव/भवेश तथा उसके नक्षत्र स्वामी को मजबूत करें और अगर क्रूर ग्रह का प्रभाव हो तो उसकी शांति के उपाय करे १ मिटटी के बर्तन में उड़द डालें, सरसों का तेल डालकर काले कपडे से ढक दें और प्रभावित व्यक्ति के सर से सात बार वारकर  किसी निर्जन स्थान में दबाकर  तुरंत वापस आ जाएँ १ 

For more details you may contact:  jyotishsanjeevani@gmail.com

Monday, 4 November 2013

शकुन-अपशकुन विचार


दैनिक कार्यकलाप में कुछ ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं या शकुन होते हैं जो हमें आने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं के प्रति सचेत करते  हैं जैसे :-
  • अचानक हाथ से रोटी छूट जाये तो ये शुभ नहीं है १ अगर आप पैर हैं तो देर से और अगर आपने जूते चप्पल पहन राखी है तो तत्काल अशुभ  मिलते हैं १ 
  • बार-बार दूध उबलकर पतीले से बाहर गिरे तो ये भी अशुभ है १ 
  • यात्रा पर जाते समय घर के बाहर कोई मिल जाये और आप बाते  करने लगे तो ये अशुभ है थोड़ी देर रुक कर घर से निकलें 
  • यात्रा पर निकलने से पहले अगर घर का पालतू कुत्ता पैर ऊपर करके कू-कू करने लगे तो यात्रा टाल दें 
  • कई बार सब कुछ ठीक होते हुए भी मन बहुत घबराता है, कहीं भी दिल नहीं लगता और अजीब सी बैचैनी रहती है तो ये शुभ शकुन नहीं है ऐसे में अपने कपडे उलटे करके सुखाएं १ 
  • चलते समय अगर जॉइंट आवाज करते हैं तो ये शुभ नहीं हैं आप बीमार होने वाले हैं १ साथ ही ये  कैलसियम की  कमी इंगित करता हैं 
  • कई बार खाना बहुत कड़वा लगने लगता है ये किसी अशुभ समाचार मिलने की संभावना को दर्शाते  हैं 
  • दायीं आँख का फड़कना किसी छोटी-मोटी परेशानी को दिखता है 
  • बायीं आँख का फड़कना शुभ है 
  • जूते-चप्पल एड़ी की ओर से ज्यादा घिसे तो ये दर्शाता है कि आप शनि ख़राब है अतः शनि के उपाय करें १ गरीबों को दान दें शनि कि चीजें - तेल,उड़द,लोहा,छतरी का दान करें १ 
  • कौवा सर पर चोंच मारकर जाये तो ये बहुत बड़ा अपशकुन है, मृत्यु तुल्य कष्ट हो सकता है १ इसके लिए महा-मृत्युंजय का पाठ कराएं १ 
  • एड़ियों में दरारें ज्याद पड़ने लगे तो भी शनि कुपित होने की  निशानी है  अतः शनि के उपाय करें 
  • घर के सदस्यों में आलस आने लगे, घर अव्यवस्थित रहने लगे तो ये धन हानि के योग हैं अतः सावधान हो जाएँ और घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें  १ 
For more details you may contact : jyotishsanjeevani@gmail.com